{"title":"भगवान श्री रजनीश की हिन्दी साहित्य","description":"","products":[{"product_id":"kathopanishad","title":"Kathopanishad","description":"\u003cp\u003e\u003cspan\u003eधर्म होशपूर्वक मरने की कला है। धर्म जानते हुए समझपूर्वक मृत्यु में प्रवेश करने का विज्ञान है। और जो व्यक्ति होशपूर्वक मृत्यु में प्रवेश कर जाता है, उसके लिए मृत्यु सदा के लिए समाप्त हो जाती है। मृत्यु में जो जानता है-जागता है, होश से भरा है, उसके लिए मृत्यु समाप्त हो गई। जो बेहोश मरता है, उसी के लिए मृत्यु है। जो होशपूर्वक मरता है, उसके लिए कोई मृत्यु नहीं है। फिर मृत्यु ही उसके लिए अमृत का द्वार हो जाती है। जो होशपूर्वक मरता है वह होशपूर्वक जन्मता भी है। और जो होशपूर्वक जन्मता है, उसके जीवन का पूरा गुण बदल जाता है वह होशपूर्वक जीता भी है। उसका रोआं-रोआं, उसकी चेतना का कण-कण प्रकाश से, ज्ञान से, बुद्धत्व से भर जाता है। -भगवान श्री रजनीश\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003c!----\u003e","brand":"My Store","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":48685433946393,"sku":"","price":560.0,"currency_code":"NPR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0876\/0852\/5081\/files\/Kathopnishad.jpg?v=1714067464"},{"product_id":"ek-omkaar-satanaam","title":"Ek Omkaar Satanaam","description":"\u003cp\u003eCommentary on the lectures of Guru Nanak by Vagwaan Shree Rajneesh \u003c\/p\u003e\n\u003c!----\u003e","brand":"My Store","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":48691143639321,"sku":"","price":600.0,"currency_code":"NPR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0876\/0852\/5081\/files\/ekonkaarsatnaam.jpg?v=1714120522"},{"product_id":"astabakra-mahagita-part-1","title":"Astabakra Mahagita Part - 1","description":"\u003cp\u003e\u003cspan\u003eआत्मा परम स्वतंत्र है। उस पर कोई बंधन नहीं है। इस परम स्वतंत्रता को ही हम मोक्ष कहते हैं। मोक्ष में यह बात समाविष्ट है कि तुम चाहो भूलना तो तुम्हें कोई रोक नहीं सकता। वह मोक्ष भी क्या मोक्ष होगा, जिसके तुम बाहर निकलना चाहो और निकल न सको? एक बात ध्यान रखना, स्वतंत्रता यानी स्वर्ग। मुक्ति यानी मोक्ष। तुम अपनी स्वतंत्रता से जहां हो, वहीं मुक्ति है। और यह अंतिम घटना है। यह अंतिम बेशर्त बात है। इसके ऊपर कोई शर्त नहीं है। मैं तुमसे यह नहीं कह रहा हूं कि मुक्त आत्माएं लौटती हैं। मैं यह कहता हूं कि लौटना चाहें तो कोई रोक नहीं सकता। इसलिए मैं तुम्हें गारंटी नहीं दे सकता। तुम अगर लौटना चाहो तो मैं क्या करूंगा? तुम अगर परमात्मा को भूलना चाहो तो मैं क्या करूंगा? मैं सिर्फ तुम्हारी पूर्ण मुक्ति की घोषणा करता हूं।-\u003c\/span\u003e\u003cspan\u003eभगवान श्री रजनीश\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003c!----\u003e","brand":"Yukranda","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":48691155665177,"sku":"","price":500.0,"currency_code":"NPR","in_stock":false}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0876\/0852\/5081\/files\/AstavakraMahageeta.jpg?v=1714120636"},{"product_id":"astabakra-mahagita-part-2","title":"Astabakra Mahagita Part - 2","description":"\u003cp\u003eजीवंत सत्य तो तुम्हारे भीतर पैदा होगा। बाहर से तुम जो भी ले आए हो, सब कूड़ा-कर्कट है किसी और से इकट्ठा कर लिया है, सब उधार और बासा और व्यर्थ है। आग लगा दो उस सब में । वे सब सत्य राख में सने हैं।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eतुम्हारा सत्य तुम्हारे भीतर पैदा होगा। तुम्हारे सत्य के लिए तुम्हें ही प्रसव पीड़ा से गुजरना होगा। तुम्हारा सत्य तुम्हारे भीतर जन्मेगा। तुम्हें उस सत्य के लिए गर्भ बनना होगा, और प्रसव-पीड़ा से गुजरना होगा।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e पीड़ा निखारती है। मुफ्त मिलने से कुछ भी निखार नहीं आता । गोद मत लेना सत्यों को-जन्माना। और जब तुम जन्माने में समर्थ हो पाओगे, तभी तुम्हारे भीतर वह तरंग उठेगी निजता की, व्यक्तिगत की। तुम अद्वितीय बनोगे। अद्वितीयता धर्म का आखिरी फल है। - भगवान श्री रजनीश\u003cbr\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003c!----\u003e","brand":"Yukranda","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":48691169788185,"sku":"","price":640.0,"currency_code":"NPR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0876\/0852\/5081\/files\/AstavakraMahageeta2.jpg?v=1714120744"},{"product_id":"astabakra-mahagita-part-3","title":"Astabakra Mahagita Part - 3","description":"\u003cp\u003eभागो मत, जागो। जहां हो, जैसे हो, वहीं खड़े हो जाओ पैर जमा कर। और असली सवाल बाहर से, बाहर की वस्तुओं से, पत्नी-बच्चों से, मकान दुकान से नहीं है; असली सवाल तुम्हारे भीतर मन पर तुम्हारी जो जकड़ है, उससे है। उस जकड़ को छोड़ दो। जहां हो वहीं रहो। और तुम पाओगे एक अपूर्व मुक्ति तुम्हारे जीवन में उतरनी शुरू हो गई। अब तुम्हें कुछ बांधता नहीं। - भगवान श्री रजनीश\u003cbr\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003c!----\u003e","brand":"Yukranda","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":48691251577113,"sku":"","price":640.0,"currency_code":"NPR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0876\/0852\/5081\/files\/AstavakraMahageeta3.jpg?v=1714121610"},{"product_id":"astabakra-mahagita-part-4","title":"Astabakra Mahagita Part - 4","description":"\u003cp\u003eजहां सुख नहीं है वहां सुख मान मत लेना। दुख को दुख की तरह जानना। दुख को जो दुख की तरह जान लेता है, वह सुख को पाने में समर्थ हो जाता है। और जो अपने को मना लेता है, झूठी सांत्वनाओं में ढांक लेता है अपने को, ओढ़ लेता है चादरें असत्य की - वह भटक जाता है। - भगवान श्री रजनीश\u003cbr\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003c!----\u003e","brand":"Yukranda","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":48691264815385,"sku":"","price":640.0,"currency_code":"NPR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0876\/0852\/5081\/files\/AstavakraMahageeta4.jpg?v=1714121828"},{"product_id":"aaj-ki-rajniti","title":"Aaj Ki Rajniti","description":"\u003cp\u003ePocket Book (Discourse of Vagwaan Shree Rajneesh)\u003c\/p\u003e\n\u003c!----\u003e","brand":"Yukranda","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":48691286737177,"sku":"","price":40.0,"currency_code":"NPR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0876\/0852\/5081\/files\/AajkiRajneeti.jpg?v=1714122107"},{"product_id":"kaivalya-upanishad","title":"Kaivalya Upanishad","description":"\u003cp\u003e\u003cspan\u003eध्यान बढ़े, तो पदार्थ चैतन्य होने लगता है। ध्यान घटे तो चेतना पदार्थ होने लगती है। ध्यान की मात्रा का बढ़ जाना ही पदार्थ का रूपांतरण है आत्मा में। अगर ध्यान परिपूर्ण हो जाए, तो सारा जगत परमात्मा हो जाता है। क्योंकि तब हमें दिखायी पड़ने लगता है-हर जगह वही। हर लहर में सागर। - भगवान श्री रजनीश\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003c!----\u003e","brand":"My Store","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":48691305414937,"sku":"","price":495.0,"currency_code":"NPR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0876\/0852\/5081\/files\/Kaivalyaupnidshad.jpg?v=1714122381"},{"product_id":"jin-khoja-tin-paayiyan","title":"जिन खोजा तिन पाइयां","description":"\u003cp\u003eमनुष्य-जाति के इतिहास में आनेवाले कुछ वर्ष बहुत महत्वपूर्ण हैं। और बहुत मोमेंटस, निर्णायक क्षण हैं कि- या तो धर्म बचेगा, या निपट अधर्म बचेगा। इन पचास साल में बुद्ध, महावीर, कृष्ण, मोहम्मद, राम, जीसस, सबका निपटारा होने को है। एक तराजू पर ये सारे लोग हैं और दूसरे तराजू पर सारी दुनिया के विक्षिप्त राजनीतिज्ञ, सारी दुनिया के विक्षिप्त भौतिकवादी, सारी दुनिया के भ्रांत और अज्ञान में स्वयं और दूसरों को भी धक्का देनेवाले लोगों की बड़ी भीड़ है। और एक तरफ तराजू पर बहुत थोड़े से लोग हैं। और अभी तो जैसी स्थिति है उसे देखकर आशा नहीं बंधती। लेकिन मैं निराश नहीं हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि बहुत शीघ्र बहुत सरल-सहज मार्ग खोजा जा सकता है, जो करोड़ों लोगों के जीवन में क्रांति की किरण बन जाए। - भगवान श्री रजनीश\u003cbr\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003c!----\u003e","brand":"My Store","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":48691326484761,"sku":"","price":800.0,"currency_code":"NPR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0876\/0852\/5081\/files\/JinKhojatinpaiya.jpg?v=1714122633"},{"product_id":"गीता-दर्शन-भाग-१-अध्याय-१-२","title":"गीता दर्शन  भाग-१ (अध्याय १-२)","description":"\u003cp\u003eदुनिया के अनेक-अनेक ग्रंथों में अदभुत सत्य हैं, लेकिन गीता फिर भी विशिष्ट है, और उसका कुल कारण इतना है कि वह धर्मशास्त्र कम, मनस-शास्त्र, साइकोलाजी ज्यादा है। उसमें कोरे स्टेटमेंट्स नहीं हैं कि ईश्वर है और आत्मा है। उसमें कोई दार्शनिक वक्तव्य नहीं हैं; कोई दार्शनिक तर्क नहीं हैं। गीता मनुष्य जाति का पहला मनोविज्ञान है; वह पहली साइकोलाजी है। इसलिए उसके मूल्य की बात ही और है। अगर मेरा वश चले, तो कृष्ण को मनोविज्ञान का पिता मैं कहना चाहूंगा। वे पहले व्यक्ति हैं, जो दुविधाग्रस्त चित्त, माइंड इन कांफ्लिक्ट, संतापग्रस्त मन, खंड-खंड टूटे हुए संकल्प को अखंड और इंटिग्रेट करने की... कहें कि वे पहले आदमी हैं, जो साइको-एनालिसिस का, मनस-विश्लेषण का उपयोग करते हैं। सिर्फ मनस-विश्लेषण का ही नहीं, बल्कि साथ ही एक और दूसरी बात का भी, मनस-संश्लेषण का भी, साइको-सिंथीसिस का भी । -  भगवान श्री रजनीश\u003cbr\u003e\u003cbr\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e \u003c\/p\u003e\n\u003c!----\u003e","brand":"Yukranda","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":49496960172313,"sku":"","price":480.0,"currency_code":"NPR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0876\/0852\/5081\/files\/Geetadarshan1_2.jpg?v=1723628104"},{"product_id":"gita-darshan-3","title":"गीता दर्शन  अध्याय-३","description":"\u003cp\u003eजिस कर्म से बंधन पैदा हो, जिस कर्म से दुख पैदा हो, जिस कर्म से संताप पैदा हो, जिस कर्म से पीड़ा पैदा हो, वह कर्म अज्ञान से निकला हुआ जानना। वह उसका लक्षण है। जिस कर्म से बंधन पैदा न हो, जिस कर्म से आनंद पैदा हो: जिस कर्म से चिंता न आए, निश्चिंतता आए, जिस कर्म में गुलामी न हो. मुक्ति हो, उस कर्म को ज्ञान से निकला हुआ कर्म जानना। और ज्ञान से वह तभी निकलेगा, जब अहंकार भीतर न हो। और जब अहंकार नहीं है, तो परमात्मा है।  - भगवान श्री रजनीश\u003cbr\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003c!----\u003e","brand":"Yukranda","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":49497297551641,"sku":"","price":430.0,"currency_code":"NPR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0876\/0852\/5081\/files\/GeetaDarhan-3.jpg?v=1723641324"},{"product_id":"gita-darshan-4","title":"गीता दर्शन  अध्याय-४  भगवान श्री रजनीश","description":"\u003cp\u003eजिस रूप में भी हम अपने अस्तित्व के चारों ओर अपने प्राणों से प्रतिध्वनियां करते हैं, वे ही हम पर अनंतगुना होकर वापस लौट आती हैं। परमात्मा प्रतिपल हमें वही दे देता है, जो हम उसे चढ़ाते हैं। हमारे चढ़ाए हुए फूल हमें वापस मिल जाते हैं। हमारे फेंके गए पत्थर भी हमें वापस मिल जाते हैं।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eअगर जीवन में दुख हो, तो जानना कि आपने अपने चारों तरफ दुख के स्वर भेजे हैं, वे आप पर लौट आए हैं। अगर जीवन में घृणा मिलती हो, तो जानना कि आपने घृणा के स्वर फेंके थे, वे आप पर वापस लौट आए। अगर जीवन में प्रेम न मिलता हो. तो जानना कि आपने कभी प्रेम की आवाज ही नहीं दी कि आप पर प्रेम वापस लौट सके। \u003cbr\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003c!----\u003e","brand":"Yukranda","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":49497300992281,"sku":"","price":650.0,"currency_code":"NPR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0876\/0852\/5081\/files\/GeetaDarhan-4.jpg?v=1723641455"},{"product_id":"gita-darshan-5","title":"गीता दर्शन  अध्याय-५  भगवान श्री रजनीश","description":"\u003cp\u003eइस पृथ्वी पर कोई अपने को अज्ञानी मानने को राजी नहीं है। कोई अपने को भोगी मानने को राजी नहीं है। कोई अपने को अहंकारी मानने को राजी नहीं है। कोई अपने को ममत्व से घिरा है. ऐसा मानने को राजी नहीं है। और सब ऐसे हैं। और जब बीमारी अस्वीकार की जाए, तो उसे ठीक करना मुश्किल हो जाता है। बीमारी स्वीकार की जाए, तो उसका इलाज हो सकता है, निदान हो सकता है, चिकित्सा हो सकती है। \u003cbr\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003c!----\u003e","brand":"Yukranda","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":49497306530073,"sku":"","price":430.0,"currency_code":"NPR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0876\/0852\/5081\/files\/GeetaDarhan-5.jpg?v=1723641536"},{"product_id":"gita-darshan-6","title":"गीता दर्शन  अध्याय-६  भगवान श्री रजनीश","description":"\u003cp\u003eमनुष्य में और पशुओं में इतना ही फर्क है कि पशुओं के पास कोई मन नहीं और मनुष्य के पास मन है। वह उसका गौरव भी है, वही उसका कष्ट भी है। वही उसकी शान भी है, वही उसकी मृत्यु भी है। मन के कारण वह पशुओं के ऊपर उठ जाता है। लेकिन मन के ही कारण वह परमात्मा नहीं हो पाता। पशुओं से ऊपर उठना हो, तो मन का होना जरूरी है। और अगर मनुष्य के भी ऊपर उठना हो और परमात्मा को स्पर्श करना हो, तो मन का पुनः न हो जाना जरूरी है। यद्यपि मनुष्य जब मन को खो देता है, तो पशु नहीं होता, परमात्मा हो जाता है। \u003cbr\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e-भगवान श्री रजनीश\u003c\/p\u003e","brand":"Yukranda","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":49497310036249,"sku":"","price":680.0,"currency_code":"NPR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0876\/0852\/5081\/files\/GeetaDarhan-6.jpg?v=1723641744"},{"product_id":"gita-darshan-7","title":"गीता दर्शन  अध्याय-७  भगवान श्री रजनीश","description":"\u003cp\u003eजो दिखाई पड़ता है, जिसने भूल से यह समझ लिया कि वही प्राण है, वह अधार्मिक जीवन में डूब जाता है। जो दिखाई पड़ता है, उसके भीतर जिसने जड़ों को खोजा, अदृश्य को खोजा, मनकों के भीतर धागे को खोजा, वह जीवन में धर्म की यात्रा पर निकल जाता है।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eअदृश्य की खोज धर्म है और दृश्य में उलझ जाना संसार है। जो दिखाई पड़ता है, उसको सब कुछ मान लेना संसार है। और जो नहीं दिखाई पड़ता है, उसे दिखाई पडने वाले का भी मूल आधार जानना धर्म है। \u003cbr\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e-भगवान श्री रजनीश\u003cbr\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"Yukranda","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":49497313902873,"sku":"","price":360.0,"currency_code":"NPR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0876\/0852\/5081\/files\/GeetaDarhan-7.jpg?v=1723641838"},{"product_id":"gita-darshan-8","title":"गीता दर्शन  अध्याय-८  भगवान श्री रजनीश","description":"\u003cp\u003eजब तक अहंकार भीतर है, संसार से कोई मुक्त नहीं होता। कितने ही दूर हो जाए, कितने ही दूर और कितने ही गहन अपने अंधेरे में खो जाए, संसार से उसके संबंध विसर्जित नहीं होते और वह कभी भी वापस लौट आता है। जब तक अहंकार शेष है, जब तक वापसी शेष है, तब तक आदमी वापस लौट आएगा।\u003cbr\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e-भगवान श्री रजनीश\u003c\/p\u003e","brand":"Yukranda","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":49497320587545,"sku":"","price":430.0,"currency_code":"NPR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0876\/0852\/5081\/files\/GeetaDarhan-8.jpg?v=1723641958"},{"product_id":"gita-darshan-9","title":"गीता दर्शन  अध्याय-९  भगवान श्री रजनीश","description":"\u003cp\u003eआदमी इस जगत में अपूर्ण व्यक्तित्व है, बाकी सबके पास पूरा व्यक्तित्व है। इस लिहाज से बड़ी कठिनाई है। वह कठिनाई यह है कि आदमी पूरा आदमी न होने से, चाहे तो जानवरों से भी नीचे गिर सकता है। और यही उसकी गरिमा भी है कि वह चाहे तो आदमी से भी ऊपर, देवताओं से भी ऊपर उठ सकता है।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eइसलिए, आपको यह बात इसलिए कह रहा हूं कि जानवरों में राक्षस कोई भी नहीं होता, क्योंकि जानवरों में देवता कोई भी नहीं होता। आदमी आदमी भी हो सकता है, नीचे गिर जाए तो राक्षस भी हो सकता है, ऊपर उठ जाए, तो देवता भी हो सकता है। आदमी एक संक्रमण व्यवस्था है। आदमी सुनिश्चित नहीं है, सृजन में, प्रक्रिया में है। तो आदमी दोनों तरफ जा सकता है। \u003cbr\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e-भगवान श्री रजनीश\u003cbr\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"Yukranda","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":49497326780697,"sku":"","price":480.0,"currency_code":"NPR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0876\/0852\/5081\/files\/Geeta9.jpg?v=1723642034"},{"product_id":"gita-darshan-10","title":"गीता दर्शन  अध्याय-१०   भगवान श्री रजनीश","description":"\u003cp\u003eगीता दो व्यक्तियों के बीच ही चर्चा नहीं है दो अस्तित्वों के बीच, दो दुनियाओं के बीच, दो लोकों के बीच, दो अलग-अलग आयाम जो समानांतर दौड़ रहे हैं, उनके बीच चर्चा है। इसलिए दुनिया में गीता जैसी दूसरी किताब नहीं है, क्योंकि इतना सीधा डायलाग, ऐसा सिधा संवाद नहीं है।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eगीता सीधा डायलॉग है। मैं-तू की हैसियत से दो दुनियाएं सामने खड़ी हैं। एक तरफ सारी मनुष्यता का डांवाडोल मन अर्जुन में खड़ा है और एक तरफ सारी भगवत्ता अपने सारे निचोड़ में कृष्ण में खड़ी है। और इन दोनों के बीच सीधी मुठभेड़ है, सीधा एनकाउंटर है। यह बहुत अनूठी घटना है। इसलिए गीता एक अनूठा अर्थ ले ली है। वह फिर साधारण धार्मिक किताब नहीं है। उसको हम और किसी किताब के साथ तौल भी नहीं सकते। वह अनूठी है। - भगवान श्री रजनीश\u003cbr\u003e\u003cbr\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"Yukranda","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":49497330843929,"sku":"","price":600.0,"currency_code":"NPR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0876\/0852\/5081\/files\/Geeta10.jpg?v=1723642118"},{"product_id":"gita-darshan-11","title":"गीता दर्शन  अध्याय-११    भगवान श्री रजनीश","description":"\u003cp\u003eहमारी भी वासना वही है, जो पशु की है। लेकिन एक वासना है, परमात्मा की वासना, जो मनुष्य की ही है। कोई पशु विराट को नहीं खोज रहा है। और जब तक आप विराट को नहीं खोज रहे हैं, तब तक जानना कि पशु की सीमा का आपने अतिक्रमण नहीं किया। मनुष्य विराट की खोज है, असंभव की चाह है।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eसभी पशु अपने को बचाने की कोशिश में लगे हैं। कोई भी पशु मरना नहीं चाहता, कोई पशु मिटना नहीं चाहता। सिर्फ मनुष्य में कभी-कभी कोई मनुष्य पैदा होते हैं, जो अपने को दांव पर लगाते हैं, अपने को मिटाने की हिम्मत करते हैं, ताकि परम को जान सकें। अकेला मनुष्य है, जो अपने जीवन को भी दांव पर लगाता है।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eजीवन को दांव पर लगाने का साहस, असंभव की चाह है।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e-भगवान श्री रजनीश\u003cbr\u003e\u003cbr\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"Yukranda","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":49497336643865,"sku":"","price":480.0,"currency_code":"NPR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0876\/0852\/5081\/files\/Geeta11.jpg?v=1723642239"},{"product_id":"gita-darshan-12","title":"गीता दर्शन  अध्याय-१२    भगवान श्री रजनीश","description":"\u003cp\u003eकामवासना तो पूरे जगत में है। पौधे में, पशु में, पक्षि में, सब में है। अगर आपके जीवन में भी कामवासना ही सब कुछ है, तो आप समझना कि आप अभी मनुष्य नहीं हो पाए। आप पौधे, पशु-पक्षियों के जगत का हिस्सा हैं। मनुष्य की संभावना है प्रेम। जिस दिन आप प्रेमपूर्ण हो जाते हैं. वासना से उठते हैं और प्रेम से भर जाते हैं। दूसरे के शरीर का आकर्षण महत्वपूर्ण नहीं रह जाता। दूसरे के व्यक्तित्व का आकर्षण, दूसरे की चेतना का आकर्षण, दूसरे के गुण का आकर्षण, दूसरे के भीतर जो छिपा है। आपकी आंखें जब देखने लगती हैं शरीर के पार और जब व्यक्ति की झलक मिलने लगती है, तब आप मनुष्य बने।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eऔर जब आप मनुष्य बन जाते हैं, तब आपके जीवन में दूसरी संभावना का द्वार खुलता है, वह है भक्ति। जिस दिन आप भक्त बन जाते हैं, उस दिन आप देव हो जाते हैं उस दिन आप दिव्यता को उपलब्ध हो जाते हैं। -भगवान श्री रजनीश\u003cbr\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"Yukranda","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":49497345720601,"sku":"","price":460.0,"currency_code":"NPR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0876\/0852\/5081\/files\/Geeta12_379ca1c9-f88a-47c0-a3f1-ca2aef6fb087.jpg?v=1723642520"},{"product_id":"gita-darshan-13","title":"गीता दर्शन  अध्याय-१३   भगवान श्री रजनीश","description":"\u003cp\u003eमनुष्य की योनि से तीन रास्ते निकलते हैं। एक, दुख अर्जित कर लें, तो नरक में गिर जाते हैं सुख अर्जित कर लें, तो स्वर्ग में चले जाते हैं। लेकिन दोनों ही क्षणिक हैं, और दोनों ही छूट जाएंगे। जो भी अर्जित  किया है, वह चुक जाएगा, खर्च हो जाएगा। ऐसी कोई संपदा नहीं होती, जो खर्च न हो। कमाई खर्च हो ही जाएगी। नरक भी चुक जाएगा, स्वर्ग भी चुक जाएगा, जब तक कि यह खयाल न आ जाए कि एक तीसरा रास्ता और है, जो कमाने का नहीं, कुछ अर्जित करने का नहीं, बल्कि जो भीतर छिपा है, उसको उघाड़ने का है। स्वर्ग भी कमाई है, नरक भी। और आपके भीतर जो परमात्मा छिपा है, वह कमाई नहीं है वह आपका स्वभाव है। वह मौजूद ही है। जिस दिन आप स्वर्ग और नर्क की तरफ जाना बंद करके स्वयं की तरफ जाना शुरू कर देते हैं, उस दिन फिर लौटने की कोई जरूरत नहीं है। \u003cbr\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e-भगवान श्री रजनीश\u003cbr\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"Yukranda","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":49497349456153,"sku":"","price":480.0,"currency_code":"NPR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0876\/0852\/5081\/files\/Geeta13.jpg?v=1723642650"},{"product_id":"gita-darshan-14","title":"गीता दर्शन  अध्याय-१४   भगवान श्री रजनीश","description":"\u003cp\u003eसभी बुराइयां इस भांति उपयोग की जा सकती हैं कि सृजनात्मक हो जाएं। ऐसी कोई भी बुराई नहीं है, जो खाद न बन जाए, और जिससे भलाई के फूल न निकल सकें। और बुराई को खाद बना लेना भलाई के बीजों के लिए, उस कला का नाम ही धर्म है।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eजीवन में जो भी उपलब्ध है, उसका ठीक-ठीक सम्यक उपयोग जो भी व्यक्ति जान लेता है, उसके लिए जगत में कुछ भी बुरा नहीं है। वह तमस से ही प्रकाश की खोज कर लेता है। वह रजस से ही परम शून्यता में ठहर जाता है। वह सत्य से गुणातीत होने का मार्ग खोज लेता है। \u003cbr\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e-भगवान श्री रजनीश\u003cbr\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"Yukranda","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":49497356730649,"sku":"","price":410.0,"currency_code":"NPR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0876\/0852\/5081\/files\/Geeta14.jpg?v=1723642804"},{"product_id":"gita-darshan-15","title":"गीता दर्शन  अध्याय-१५      भगवान श्री रजनीश","description":"\u003cp\u003eवैराग्य गहरा हो, तो गुरु से संबंध हो सकता है। वैराग्य गहरा हो, तो शास्त्र का अर्थ प्रकट हो सकता है। और वैराग्य गहरा हो, तो गुरु भी न हो, शास्त्र भी न हो, तो पूरा जीवन ही गुरु और शास्त्र बन जाता है।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eलेकिन वैराग्य को गहरा करने की तरकीबें नहीं हैं। वैराग्य को गहरा करने का एक ही मार्ग है, आपका अनुभव पूरी सचाई में जीया जाए। जो भी अनुभव हो। सुख का हो, दुख का हो, संताप हो, चिंता हो, असफलता हो जो भी अनुभव हो, उसे पूरी तरह जीया जाए, होशपूर्वक जीया जाए। \u003cbr\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e-भगवान श्री रजनीश\u003cbr\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"Yukranda","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":49497360924953,"sku":"","price":290.0,"currency_code":"NPR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0876\/0852\/5081\/files\/Geeta15.jpg?v=1723642965"},{"product_id":"gita-darshan-16","title":"गीता दर्शन  अध्याय-१६    भगवान श्री रजनीश","description":"\u003cp\u003eगीता काव्य है। इसलिए एक-एक शब्द को, जैसे काव्य को हम समझते हैं वैसे समझना होगा। एक दुश्मन की तरह नहीं, एक प्रेमी की तरह। तो ही रहस्य खुलेगा और तो ही आप उस रहस्य के साथ आत्मसात हो पाएंगे। गीता कंठस्थ हो सकती है। पर जो कंठ में है, उसका कोई भी मूल्य नहीं। क्योंकि कंठ शरीर का ही हिस्सा है। जब तक आत्मस्थ न हो जाए। जब तक ऐसा न हो जाए कि आप गीता के अध्येता न रह जाएं, गीता कृष्ण का वचन न रहे, बल्कि आपका वचन हो जाए। जब तक आपको ऐसा न लगने लगे कि कृष्ण मैं हो गया हूं और जो बोला जा रहा है, वह मेरी अंतर-अनुभूति की ध्वनि है, वह मैं ही हूं वह मेरा ही फैलाव है। तब तक गीता पराई रहेगी, तब तक दूरी रहेगी, द्वैत बना रहेगा। और जो भी समझ होगी गीता की, वह बौद्धिक होगी। उससे आप पंडित तो हो सकते हैं, लेकिन प्रज्ञावान नहीं। - भगवान श्री रजनीश\u003cbr\u003e\u003cbr\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"Yukranda","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":49497366429977,"sku":"","price":360.0,"currency_code":"NPR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0876\/0852\/5081\/files\/Geeta16.jpg?v=1723643098"},{"product_id":"एस-धम्मो-सनंतनो-धम्मपद-भगवान-बुद्ध-की-देशना","title":"एस धम्मो सनंतनो  धम्मपद  भगवान बुद्ध की देशना 1 \/  भगवान श्री रजनीश","description":"\u003cp\u003eबुद्ध एक ऐसे उत्तुंग शिखर हैं, जिसका आखिरी शिखर हमें दिखायी नहीं पड़ता। बस थोड़ी दूर तक हमारी आंखें जाती हैं, हमारी आंखों की सीमा है। थोड़ी दूर तक हमारी गर्दन उठती है, हमारी गर्दन के झुकने की सामर्थ्य है। और बुद्ध खोते चले जाते हैं- दूर... हिमाच्छादित शिखर हैं। बादलों के पार ! उनका प्रारंभ तो दिखायी पड़ता है, उनका अंत दिखायी नहीं पड़ता। यही उनकी महिमा है। और प्रारंभ को जिन्होंने अंत समझ लिया, वे भूल में पड़ गए। प्रारंभ से शुरू करना; लेकिन जैसे-जैसे तुम शिखर पर उठने लगोगे, और आगे, और आगे दिखायी पड़ने लगा, और आगे दिखायी पड़ने लगेगा। \u003cbr\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e-भगवान श्री रजनीश\u003c\/p\u003e","brand":"Yukranda","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":49545093284121,"sku":"","price":520.0,"currency_code":"NPR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0876\/0852\/5081\/files\/EsDhammo1.jpg?v=1724666309"},{"product_id":"एस-धम्मो-सनंतनो-धम्मपद-भगवान-बुद्ध-की-देशना-2-भगवान-श्री-रजनीश","title":"एस धम्मो सनंतनो  धम्मपद  भगवान बुद्ध की देशना 2 \/ भगवान श्री रजनीश","description":"\u003cp\u003eतीन दशाएं हैं। एक दुख की दशा है। तब तुम्हें चारों तरफ कांटे दिखाई पड़ते हैं। फूल केवल तुम्हारे सपने में होते हैं। कांटा चुभता है वस्तुतः और फूल केवल आशा में होता है। यह एक दशा। फिर एक आनंद की दशा है, जब चारों तरफ फूल होते हैं। कांटे सब खो गए होते हैं, कहीं कोई कांटा नहीं दिखाई पड़ता। लेकिन कांटा संभावना में छिपा होता है। क्योंकि फूल अगर है, तो कांटा कहीं संभावना में छिपा होगा। फिर एक तीसरी परमदशा है। न कांटे हैं, न फूल हैं। उस परमदशा को ही आनंद कहो। वह सुख के पार, दुख के पार। कांटे के पार, फूल के पार। -  भगवान श्री रजनीश\u003cbr\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"Yukranda","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":49545159278873,"sku":"5","price":520.0,"currency_code":"NPR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0876\/0852\/5081\/files\/EsDhammo2.jpg?v=1724667274"},{"product_id":"एस-धम्मो-सनंतनो-धम्मपद-भगवान-बुद्ध-की-देशना-3-भगवान-श्री-रजनीश","title":"एस धम्मो सनंतनो  धम्मपद  भगवान बुद्ध की देशना 3 \/ भगवान श्री रजनीश","description":"\u003cp\u003eतुम्हारी तृष्णाएं ही डुबाती हैं, संसार नहीं।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eतुम्हारे तृष्णाओं के तूफान ही डुबाते हैं, संसार नहीं।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eतृष्णाएं गयीं, होश आया, संसार सिकुड़ा। ऐसी जलधार हो जाती है, जैसे गर्मी के दिनों में सूख गई नदी की रेखा। ऐसे ही उतर जाओ, नाव की भी जरूरत नहीं पड़ती। ऐसे ही पैदल पार कर जाओ, पंजा ही मुश्किल से डूबता है। और अगर जरा ठीक से खोजो, और भी अगर होश से भर जाओ, तो जलधार बिलकुल ही सूख जाती है। नदी की रेत ही रह जाती है।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eसंसार का संसार होना तुम्हारी कामना में छिपा है। संसार तुम्हारा प्रक्षेपण हैं। इसलिए संसार को दोष मत देना; न संसार के ऊपर उत्तरदायित्व थोपना। \u003cbr\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e-भगवान श्री रजनीश\u003c\/p\u003e","brand":"Yukranda","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":49545195127065,"sku":"","price":520.0,"currency_code":"NPR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0876\/0852\/5081\/files\/EsDhammo3.jpg?v=1724668206"},{"product_id":"एस-धम्मो-सनंतनो-धम्मपद-भगवान-बुद्ध-की-देशना-4-भगवान-श्री-रजनीश","title":"एस धम्मो सनंतनो  धम्मपद  भगवान बुद्ध की देशना 4 \/ भगवान श्री रजनीश","description":"\u003cp\u003e       साक्षी समस्त शास्त्रों का सार है। साक्षी समस्त कही गयी, न कही गयी उपदेशनाओं का सार है। साक्षी के लिए अलग-अलग शब्द उपयोग किए गए हैं, लेकिन भाव को पकड़ लो। भाव इतना ही है कि तुम दृश्य से छूटते जाओ और द्रष्टा में डूबते जाओ । जो दिखायी पड़े, जानना अलग है, भिन्न है, पृथक है। जो देखे, जानना यही मैं हूं। और धीरे-धीरे उस जगह आ जाना जिसके पार जाने का उपाय न हो। जहां द्रष्टा ही द्रष्टा बचे, देखने को कुछ न बचे। जहां साक्षी ही साक्षी बचे। जहां एक ही स्वाद बचे तुम्हारे भीतर, साक्षी का। जैसे सागर का जल सब जगह खारा है, कहीं से भी चखो - बस, हाथ में आ गया प्यारे का आंचल । पकड़ ली राह। उठ गया पहला कदम। \u003cbr\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e-भगवान श्री रजनीश\u003c\/p\u003e","brand":"Yukranda","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":49545210200345,"sku":"","price":520.0,"currency_code":"NPR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0876\/0852\/5081\/files\/EsDhammo4.jpg?v=1724668767"},{"product_id":"एस-धम्मो-सनंतनो-धम्मपद-भगवान-बुद्ध-की-देशना-5-भगवान-श्री-रजनीश","title":"एस धम्मो सनंतनो  धम्मपद  भगवान बुद्ध की देशना 5 \/ भगवान श्री रजनीश","description":"\u003cp\u003eबुद्धत्व का अर्थ है : परिस्थिति से नहीं पैदा होता, मनःस्थिति से पैदा होता है। परिस्थिति तो बहुत बार आती है, लेकिन मनःस्थिति नहीं है। चूक चूक जाते हो। अवसर तो बहुत मिलता है, खो-खो देते हो। मौसम तो बहुत बार आता है, लेकिन तुम बीज बोते ही नहीं; फिर फसल काटने का वक्त आता है तब तुम रोते बैठे रहते हो। अब जब अवसर आए, चूकना मत। बुरे से बुरा अवसर भी परमात्मा को पाने का ही अवसर है। अशुभ से अशुभ घड़ी भी उसी की तरफ जाने की सीढ़ी है। अंधकार से अंधकार क्षण भी प्रकाश की ही खोज पर एक पड़ाव है। -भगवान श्री रजनीश\u003cbr\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"Yukranda","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":49545258565913,"sku":"","price":520.0,"currency_code":"NPR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0876\/0852\/5081\/files\/EsDhammo5.jpg?v=1724669556"},{"product_id":"एस-धम्मो-सनंतनो-धम्मपद-भगवान-बुद्ध-की-देशना-6-भगवान-श्री-रजनीश","title":"एस धम्मो सनंतनो  धम्मपद  भगवान बुद्ध की देशना 6 \/ भगवान श्री रजनीश","description":"\u003cp\u003eसाक्षी समस्त शास्त्रों का सार है। साक्षी समस्त कही गयी, न कही गयी उपदेशनाओं का सार है। साक्षी के लिए अलग-अलग शब्द उपयोग किए गए हैं, लेकिन भाव को पकड़ लो। भाव इतना ही है कि तुम दृश्य से छूटते जाओ और द्रष्टा में डूबते जाओ । जो दिखायी पड़े, जानना अलग है, भिन्न है, पृथक है। जो देखे, जानना यही मैं हूं। और धीरे-धीरे उस जगह आ जाना जिसके पार जाने का उपाय न हो। जहां द्रष्टा ही द्रष्टा बचे, देखने को कुछ न बचे। जहां साक्षी ही साक्षी बचे। जहां एक ही स्वाद बचे तुम्हारे भीतर, साक्षी का। जैसे सागर का जल सब जगह खारा है, कहीं से भी चखो-बस, हाथ में आ गया प्यारे का आंचल । पकड़ ली राह। उठ गया पहला कदम। -भगवान श्री रजनीश\u003cbr\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"Yukranda","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":49545309159705,"sku":"","price":520.0,"currency_code":"NPR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0876\/0852\/5081\/files\/EsDhammo6.jpg?v=1724670555"},{"product_id":"एस-धम्मो-सनंतनो-धम्मपद-भगवान-बुद्ध-की-देशना-7-भगवान-श्री-रजनीश","title":"एस धम्मो सनंतनो  धम्मपद  भगवान बुद्ध की देशना 7 \/ भगवान श्री रजनीश","description":"\u003cp\u003eबुद्ध ने कहा-जागो। जागकर जिसका दर्शन होता है, उसको ही उन्होंने धर्म कहा। वह धर्म शाश्वत है, सनातन है। एस धम्मो सनंतनो ।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e धर्म तुम्हारा स्वभाव है। अस्तित्व का स्वभाव; तुम्हारा स्वभाव; सर्व का स्वभाव। धर्म ही तुम्हारे भीतर श्वास ले रहा है। और धर्म ही वृक्षों में हरा होकर पत्ते बना है। और धर्म ही छलांग लगाता है हरिण में। और धर्म ही मोर बनकर नाचता है। और धर्म ही बादल बनकर घिरता है। और धर्म ही सूरज बनकर चमकता है। और धर्म ही है चांद-तारों में। और धर्म ही है सागरों में। और धर्म ही सब तरफ फैला है।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eधर्म से मतलब है स्वभाव। इस सबके भीतर जो अंतस्तल है, वह एक ही है। जीवंतता अर्थात धर्म। चैतन्य अर्थात धर्म। यह होने की शाश्वतता अर्थात धर्म। \u003cbr\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e- भगवान श्री रजनीश\u003c\/p\u003e","brand":"Yukranda","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":49547291164953,"sku":"","price":520.0,"currency_code":"NPR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0876\/0852\/5081\/files\/EsDhammo7.jpg?v=1724729366"},{"product_id":"एस-धम्मो-सनंतनो-धम्मपद-भगवान-बुद्ध-की-देशना-8-भगवान-श्री-रजनीश","title":"एस धम्मो सनंतनो  धम्मपद  भगवान बुद्ध की देशना 8 \/ भगवान श्री रजनीश","description":"\u003cp\u003eबुद्धत्व का अर्थ होता है, जिसकी जीवन ऊर्जा अपने परिपूर्ण प्रवाह में आ गयी, जिसकी जीवन ऊर्जा अब अवरुद्ध नहीं है, बह रही है। जो बहता है, उसके साथ-साथ दूसरों में भी बहने की संवेदनशीलता पैदा होती है। नाचते आदमी के साथ नाचने का मन होने लगता है, हंसते आदमी के साथ हंसी फूटने लगती है, रोते आदमी के साथ उदासी आ जाती है। बुद्ध तो प्रवाहशील हैं। सरित प्रवाह है। उनकी धारा तो अब किसी अवरोध को नहीं मानती, किसी चट्टान को स्वीकार नहीं करती। अब उन पर न कोई पक्षपात हैं, न कोई बांध हैं, अब परम स्वतंत्रता उनके जीवन की स्थिति है। जैसे नदी बही जाती है परिपूर्ण स्वतंत्रता से, ऐसा बुद्ध का चैतन्य भाव है। -भगवान श्री रजनीश \u003cbr\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"Yukranda","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":49547323932953,"sku":"","price":520.0,"currency_code":"NPR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0876\/0852\/5081\/files\/EsDhammo8.jpg?v=1724730008"},{"product_id":"एस-धम्मो-सनंतनो-धम्मपद-भगवान-बुद्ध-की-देशना-9-भगवान-श्री-रजनीश","title":"एस धम्मो सनंतनो  धम्मपद  भगवान बुद्ध की देशना 9 \/ भगवान श्री रजनीश","description":"\u003cp\u003eबुद्ध पारंपरिक नहीं हैं, मौलिक हैं। विचार की परंपरा होती है, दृष्टि की मौलिकता होती है। विचार अतीत के होते हैं, दृष्टि वर्तमान में होती है। विचार दूसरों के होते हैं, दृष्टि अपनी होती है।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eगौतम बुद्ध शास्त्रीय नहीं हैं। पंडित नहीं हैं, वैज्ञानिक हैं। बुद्ध ने धर्म को पहली दफे वैज्ञानिक प्रतिष्ठा दी। बुद्ध ने धर्म को पहली दफे विज्ञान के सिंहासन पर विराजमान किया। इसके पहले तक धर्म अंधविश्वास था। बुद्ध ने उसे बड़ी गरिमा दी। बुद्ध ने कहा, अंधविश्वास की जरूरत ही नहीं है। धर्म तो जीवन का परम सत्य है। एस धम्मो सनंतनो। यह धर्म तो शाश्वत और सनातन है। तुम जब आंख खोलोगे तब इसे देख लोगे। -भगवान श्री रजनीश\u003cbr\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"Yukranda","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":49547348312345,"sku":"","price":520.0,"currency_code":"NPR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0876\/0852\/5081\/files\/EsDhammo9.jpg?v=1724731096"},{"product_id":"एस-धम्मो-सनंतनो-धम्मपद-भगवान-बुद्ध-की-देशना-10-भगवान-श्री-रजनीश","title":"एस धम्मो सनंतनो  धम्मपद  भगवान बुद्ध की देशना 10 \/ भगवान श्री रजनीश","description":"\u003cp\u003eबुद्धत्व का अर्थ होता है, जिसकी जीवन ऊर्जा अपने परिपूर्ण प्रवाह में आ गयी, जिसकी जीवन ऊर्जा अब अवरुद्ध नहीं है, बह रही है। जो बहता है, उसके साथ-साथ दूसरों में भी बहने की संवेदनशीलता पैदा होती है। नाचते आदमी के साथ नाचने का मन होने लगता है, हंसते आदमी के साथ हंसी फूटने लगती है, रोते आदमी के साथ उदासी आ जाती है। बुद्ध तो प्रवाहशील हैं। सरित प्रवाह है। उनकी धारा तो अब किसी अवरोध को नहीं मानती, किसी चट्टान को स्वीकार नहीं करती। अब उन पर न कोई पक्षपात हैं, न कोई बांध हैं, अब परम स्वतंत्रता उनके जीवन की स्थिति है। जैसे नदी बही जाती है परिपूर्ण स्वतंत्रता से, ऐसा बुद्ध का चैतन्य भाव है।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e-भगवान श्री रजनीश\u003c\/p\u003e","brand":"Yukranda","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":49550999388441,"sku":"","price":520.0,"currency_code":"NPR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0876\/0852\/5081\/files\/EsDhammo10.jpg?v=1724825060"},{"product_id":"एस-धम्मो-सनंतनो-धम्मपद-भगवान-बुद्ध-की-देशना-11-भगवान-श्री-रजनीश","title":"एस धम्मो सनंतनो  धम्मपद  भगवान बुद्ध की देशना 11 \/ भगवान श्री रजनीश","description":"\u003cp\u003eस्वर्ग तुम बनाते, नर्क तुम बनाते। नर्क तुम बनाते तृष्णा से; तृष्णा से मुक्त होकर स्वर्ग बन जाता है। तुम्हारी मर्जी; तुम अगर नर्क ही चाहते हो, तो बनाते रहो, लेकिन फिर रोओ मत। फिर कहो मत कि मैं दुखी क्यों हूं! फिर तुम्हारा संकल्प है। फिर तुम्हारी स्वतंत्रता है। फिर कहो मत कि दुखी क्यों हूं!\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eकोई जिम्मेवार नहीं है। बुद्ध के इस वचन को स्मरण रखना : तुम्हारे अतिरिक्त और कोई जिम्मेवार नहीं है। तुम जो हो, तुम्हीं जिम्मेवार हो । यह सत्य तुम्हारे हृदय में बैठ जाए, तो इसी क्षण क्रांति शुरू हो जाए। तब तुम दुख के जिम्मेवार हो। अगर तुम दुख ही चाहते हो, दुख बनाए चले जाओ । कोई तुम्हें रोकता नहीं। तुम्हारी स्वतंत्रता परम है।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e -भगवान श्री रजनीश\u003cbr\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"Yukranda","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":49551036514585,"sku":"","price":520.0,"currency_code":"NPR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0876\/0852\/5081\/files\/EsDhammo11.jpg?v=1724825820"},{"product_id":"एस-धम्मो-सनंतनो-धम्मपद-भगवान-बुद्ध-की-देशना-12-भगवान-श्री-रजनीश","title":"एस धम्मो सनंतनो  धम्मपद  भगवान बुद्ध की देशना 12 \/ भगवान श्री रजनीश","description":"\u003cp\u003eबुद्ध ने कहा-जागो। जागकर जिसका दर्शन होता है, उसको ही उन्होंने धर्म कहा। वह धर्म शाश्वत है, सनातन है। एस धम्मो सनंतनो । धर्म तुम्हारा स्वभाव है। अस्तित्व का स्वभाव; तुम्हारा स्वभाव; सर्व का स्वभाव। धर्म ही तुम्हारे भीतर श्वास ले रहा है। और धर्म ही वृक्षों में हरा होकर पत्ते बना है। और धर्म ही छलांग लगाता है हरिण में। और धर्म ही मोर बनकर नाचता है। और धर्म ही बादल बनकर घिरता है। और धर्म ही सूरज बनकर चमकता है। और धर्म ही है चांद-तारों में। और धर्म ही है सागरों में। और धर्म ही सब तरफ फैला है।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eधर्म से मतलब है स्वभाव। इस सबके भीतर जो अंतस्तल है, वह एक ही है। जीवंतता अर्थात धर्म। चैतन्य अर्थात धर्म। यह होने की शाश्वतता अर्थात धर्म। \u003cbr\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e-भगवान श्री रजनीश\u003c\/p\u003e","brand":"Yukranda","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":49551064269081,"sku":"","price":520.0,"currency_code":"NPR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0876\/0852\/5081\/files\/EsDhammo12.jpg?v=1724826583"},{"product_id":"संबोधी-के-सोपान","title":"संबोधी के सोपान","description":"\u003cp\u003e\u003cspan\u003eद्रष्टा हो जाना बुद्ध हो जाना है। बुद्धत्व कुछ और नहीं मांगता, इतना ही कि तुम जागो, और उसे देखो जो सब को देखने वाला है। विषय पर मत अटके रहो। दृश्य पर मत अटके रहो। द्रष्टा में ठहर जाओ। अकंप हो जाए तुम्हारे द्रष्टा का भाव, साक्षी का भाव, बुद्धत्व उपलब्ध हो गया। और ऐसा बुद्धत्व सभी जन्म के साथ लेकर आए हैं।\u003c\/span\u003e\u003cbr\u003e\u003cbr\u003e\u003cspan\u003eइसलिए मैं तुमसे कहता हूं, बुद्धत्व जन्मसिद्ध अधिकार है। जब चाहो तब तुम उसे उठा लो, वह तुम्हारे भीतर सोया पड़ा है। जब चाहो तब तुम उघाड़ लो, वह हीरा तुम लेकर ही आए हो; उसे कहीं खरीदना नहीं, कहीं खोजना नहीं। \u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cspan\u003e-भगवान श्री रजनीश\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"Yukranda","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":49683234685209,"sku":"","price":550.0,"currency_code":"NPR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0876\/0852\/5081\/files\/BudhattvaKeSopan.jpg?v=1727598471"},{"product_id":"भजगोविंदम्-मूढ़मते-आदिशंकराचार्यकृत","title":"भजगोविंदम् मूढ़मते आदिशंकराचार्यकृत","description":"\u003cp\u003eशंकर की सारी वाणी में 'भज गोविन्दम्' से मूल्यवान कुछ भी नहीं है। क्योंकि शंकर मूलतः दार्शनिक हैं। उन्होंने जो लिखा है, वह बहुत जटिल है; वह शब्द, शास्त्र, तर्क, ऊहापोह, विचार है। लेकिन शंकर जानते हैं कि तर्क, ऊहापोह और विचार से परमात्मा पाया नहीं जा सकता; उसे पाने का ढंग तो नाचना है, गीत गाना है; उसे पाने का ढंग भाव है, विचार नहीं; उसे पाने का मार्ग हृदय से जाता है, मस्तिष्क से नहीं। इसलिए शंकर ने ब्रह्म-सूत्र के भाष्य लिखे, उपनिषदों पर भाष्य लिखे, गीता पर भाष्य लिखा, लेकिन शंकर का अंतरतम तुम इन छोटे-छोटे पदों में पाओगे। यहां उन्होंने अपने हृदय को खोल दिया है। यहां शंकर एक पंडित और एक विचारक की तरह प्रकट नहीं होते, एक भक्त की तरह प्रकट होते हैं। - भगवान श्री रजनीश \u003c\/p\u003e","brand":"Yukranda","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":50188859146521,"sku":null,"price":440.0,"currency_code":"NPR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0876\/0852\/5081\/files\/Screenshot-20241128_210802_Drive.jpg?v=1736405674"}],"url":"https:\/\/0e5be6-80.myshopify.com\/collections\/%e0%a4%ad%e0%a4%97%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a5%80%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af.oembed?page=3","provider":"Yukranda","version":"1.0","type":"link"}